प्रिंसिपल ने यूपी में कक्षा 3 की छात्रा को बेरहमी से पीटा, मां बोली- आंख की रोशनी चली गई
मुरादाबाद (यूपी) में एक प्राथमिक विद्यालय की महिला प्रिंसिपल पर कक्षा 3 की हिमांशी नामक छात्रा को बुरी तरह पीटने का आरोप लगा है। बच्ची की मां ने कहा कि पिटाई की वजह से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। हालांकि, प्रिंसिपल ने आरोपों का खंडन कर कहा कि सहपाठी की कोहनी लगने से बच्ची की आंख चोटिल हुई।