प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर हासिल की अनोखी उपलब्धि, 15 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ ऐसा
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने रविवार को इंदौर में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 3 चौके लगाए। वह नंबर 10/11 पर बल्लेबाज़ी करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कम-से-कम 3 चौके लगाने वाले तीसरे भारतीय बने और उनसे पहले एस श्रीसंत व रविचंद्रन अश्विन ऐसा कर चुके हैं। अश्विन ने 2011 में यह उपलब्धि हासिल की थी।