प्रिंसटन से PHD, 2,300 से अधिक जॉब एप्लिकेशन भेजे; फिर भी अब तक शख्स को नहीं मिली नौकरी
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से PHD कर चुके जैक वाइस (30) साल-2024 से 2,300+ नौकरियों के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन उन्हें अबतक स्थायी नौकरी नहीं मिली है। उनकी रिसर्च का जिक्र 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के दौरान किया गया था। अब वह लॉ की पढ़ाई और एआई से जुड़े कारोबार में संभावनाएं तलाश रहे हैं।