प्राइवेट कंपनियों का निवेश पिछले साल के मुकाबले 25% घटने का है अनुमान: सरकार
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सर्वे के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में प्राइवेट सेक्टर का अनुमानित पूंजीगत व्यय पिछले वित्त वर्ष के ₹6.56 लाख करोड़ से लगभग 25% गिरकर ₹4.88 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक, 2021-22 से 2024-25 तक 4 साल की अवधि में कुल पूंजीगत व्यय में 66.3% की बढ़ोतरी हुई है।