प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों के उत्पीड़न पर दिल्ली की सीएम ने दी सख्त चेतावनी

दिल्ली सरकार प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश ला रही है। यह अध्यादेश दिल्ली स्कूल शिक्षा विधेयक 2025 का हिस्सा होगा। स्कूलों पर जुर्माना, संपत्ति जब्ती, मान्यता रद्द जैसी सख्त कार्रवाई संभव होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा व्यापार नहीं, सेवा है। फीस पारदर्शिता, शिकायत निवारण समिति और हेल्पलाइन का प्रावधान होगा।

Load More