पार्किंग को लेकर आरोपी व आसिफ का पहले भी झगड़ा हुआ था: पति की हत्या पर हुमा कुरैशी की भाभी
दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या को लेकर उनकी पत्नी ने कहा है, "पहले भी आरोपी और आसिफ के बीच इसी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।" उन्होंने कहा, "आरोपी ने (हमारे) गेट से अपनी गाड़ी हटाने के बजाय आसिफ को गालियां दीं और धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया।"