पार्किंग को लेकर मन्नारा चोपड़ा पर चिल्लाया शख्स, कार के टायरों की हवा निकालने की दी धमकी
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अपनी तय पार्किंग में अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा द्वारा कार खड़ी किए जाने पर उनसे बहस करता नज़र आया। वीडियो में वह चिल्लाते हुए कार हटाने को कहता और मन्नारा के असिस्टेंट द्वारा कार हटाने का भरोसा देने पर 'कार नहीं हटाने पर टायरों की हवा निकालने की' धमकी देता दिखा।