भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए डेवन कॉनवे, मैट हेनरी से टकराने के बाद सिर में लगी चोट
भारत के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले से न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डेवन कॉनवे बाहर हो गए हैं। अभ्यास सत्र के दौरान उनकी अपने साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टक्कर हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में कनकशन की पुष्टि हुई। दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।