प्रैक्टिस मैच के दौरान आसानी से क्लीन बोल्ड हुए बाबर आज़म, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म हाल ही में एक प्रैक्टिस मैच के दौरान स्पिन गेंदबाज़ मोहम्मद असगर की गेंद पर 'बेहद आसानी' से क्लीन बोल्ड हो गए जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मैच में वह मात्र 20 रन बना सके। गौरतलब है कि पाकिस्तान अपनी ज़मीन पर हुई बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज़ हार गया था।