पैर कटने के बावजूद सैनिकों को सामान्य जीवन जीता देख मुझे प्रेरणा मिली: होकाटो
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के 40-वर्षीय होकाटो सेमा ने बताया है कि उन्होंने जब सैनिकों को पैर कटने के बावजूद सामान्य जीवन जीते हुए देखा तो उन्हें शॉट पुट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने मुझे मज़बूत होना सिखाया।" सेमा ने पुरुषों की शॉट पुट F57 स्पर्धा में पदक जीता।