प्रेग्नेंट औरत के एनर्जेटिक डांस का वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने दी प्रतिक्रिया
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक प्रेग्नेंट औरत 'डिंग डॉन्ग डोले' गाने पर एनर्जेटिक डांस करती दिख रही है। एक यूज़र द्वारा 'बेबी बंप के साथ डांस के नुकसान' पूछे जाने पर खुशबू कुमारी नामक डॉक्टर ने लिखा, "गर्भावस्था के दौरान डांस हानिकारक नहीं है...लेकिन बहुत तेज़ डांस थर्ड ट्राईमिस्टर में जोखिमभरा हो सकता है।"