प्रेग्नेंसी के दौरान मछली खाने से शिशु में ऑटिज़्म का खतरा 20% होता है कम: स्टडी
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के ईसीएचओ प्रोग्राम द्वारा वित्त पोषित एक रिसर्च के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान मछली खाने से शिशु में ऑटिज़्म का खतरा 20% घटता है। मछली के सेवन से प्रीटर्म बर्थ का खतरा कम होता है। वहीं एफडीए के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान मछली खाने से शिशु में मोटापा और कोलन-रेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।