प्रेग्नेंसी के दौरान संबंध बनाने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं?
यूके सरकार की नैशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के मुताबिक, अगर प्रेग्नेंसी में अधिक ब्लीडिंग हुई हो या प्लेसेंटा नीचे की तरफ हो तो सेक्स से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। वॉटर बैग में लीकेज होने पर इन्फेक्शन हो सकता है। सर्विक्स संबंधी समस्या होने पर प्रेग्नेंसी में सेक्स करने से प्री-मैच्योर डिलीवरी या मिसकैरेज का खतरा हो सकता है।