प्रेग्नेंसी के समय कारगिल की लड़ाई लड़ी थीं पूर्व कैप्टन यशिका त्यागी
भारतीय सेना में कैप्टन रह चुकीं यशिका त्यागी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के समय कारगिल की लड़ाई लड़ी थी। बकौल त्यागी, उस दौरान वह प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राइमेस्टर में थीं और उनके साथ उनका बच्चा भी था। उन्होंने कहा, "आप कल्पना करें...मेरे एक हाथ में कार्बाइन और दूसरे हाथ में 2 साल का बच्चा था।"