प्रेग्नेंसी में खून की कमी दूर करने के लिए महिलाओं को क्या-क्या खाना चाहिए?
गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका ने बताया है कि प्रेग्नेंसी में खून की कमी दूर करने के लिए महिलाओं को क्या-क्या खाना चाहिए। उन्होंने कहा, "डॉक्टर की लिखीं आयरन की गोलियां खाएं, मौसमी जूस/नारियल पानी लें, सुबह 4-5 बादाम, 8-10 किशमिश व 2 अंजीर खाएं। गुड-चना लें, सलाद में गाजर-चुकंदर लें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खाएं और राजमा, चने व लोबिया खाएं।"