प्रेग्नेंसी से पहले भी दिन में 1-2 सिगरेट पीने से नवजात को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं: स्टडी
नई स्टडी के मुताबिक, प्रेग्नेंसी या कंसीव करने की कोशिश के दौरान 1-2 सिगरेट/दिन पीने से भी नवजात बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसमें कहा गया है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं के नवजात बच्चों को वेंटिलेटर की अधिक ज़रूरत होती है और सेप्सिस, दौरे या मस्तिष्क संबंधी समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है।