प्राचीन हिंदू वास्‍तुकला के लिए मशहूर है गुजरात का चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्‍व पार्क

केंद्र सरकार ने बताया है कि गुजरात का चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्‍व पार्क अपनी प्राचीन हिंदू वास्‍तुकला, मंदिरों और विशेष जल संग्रहण प्रणालियों के लिए मशहूर है। चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। यह स्‍थल पावागढ़ पहाड़ी की तलहटी और उसके इर्द-गिर्द मौजूद है और पहाड़ी के शीर्ष पर कालिकामाता मंदिर स्थित है।

Load More