पैर छू लूं या माथा चूम लूं: वीडियो में 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा से सांसद बांसुरी स्वराज
दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अभिनव से 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आपका माथा चूम लूं या पैर छू लूं' कह रही हैं। बांसुरी ने अभिनव से कहा, "इतनी कम उम्र में भगवद् प्राप्ति और जागृति कैसे?"