पार्टी के बाद घर साफ करने के लिए कर्मचारी ने बॉस से मांगी छुट्टी, वायरल हुआ ईमेल
एक कर्मचारी द्वारा छुट्टी के लिए बॉस को भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है। ईमेल में उसने लिखा, "मेरी घरेलू सहायिका बीमार है, वह इस हफ्ते नहीं आएगी...इस वीकेंड मेरे घर पार्टी हुई थी...प्लीज़ घर की सफाई के लिए एक दिन की छुट्टी दे दीजिए।" इसके बाद यूज़र्स कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।