पार्टी में खाना खा रहे युवक ने अपनी शर्ट की जेब में रखा पानी से भरा गिलास
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पार्टी के दौरान हाथ में प्लेट लेकर खाना खा रहा एक युवक अपनी शर्ट की जेब में पानी से भरा गिलास रखे नज़र आ रहा है। युवक खाते समय बीच-बीच में अपनी जेब से गिलास निकालकर पानी पी रहा है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "यह काफी अच्छा आइडिया है।"