प्रोटीन पाउडर के सेवन के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हैं?
फेलिक्स हॉस्पिटल्स के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर या अन्य प्रोटीन सप्लिमेंट्स के सेवन से शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इनके अधिक सेवन से बाल झड़ना, मुंहासे आना, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, वज़न बढ़ना, ब्लड प्रेशर घटना, किडनी व लिवर खराब होना, हॉर्मोनल बदलाव, यूरिक ऐसिड बढ़ना और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।