प्रोटीन पाउडर का ज़्यादा सेवन करने से किडनी फेलियर व कैंसर हो सकता है: डॉक्टर
रांची (झारखंड) में डॉक्टर रुचि मित्रा ने बताया है कि प्रोटीन पाउडर का ज़्यादा सेवन करने से किडनी फेलियर और कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। बकौल रिसर्च, प्रोटीन पाउडर में उच्च मात्रा में लेड और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। बकौल डॉक्टर, इसके सेवन से रक्तचाप बढ़ सकता है।