प्रोटीन सप्लीमेंट्स के सेहत संबंधी खतरों व भ्रामक दावों के कारण FSSAI करेगी कार्रवाई
'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एफएसएसएआई उन प्रोटीन सप्लीमेंट्स पर कार्रवाई करेगी जो चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित नहीं हैं या भ्रामक दावे करते हैं। बकौल रिपोर्ट, मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले उत्पादों पर प्रतिबंध लग सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में बेचे जाने वाले 36 लोकप्रिय प्रोटीन सप्लीमेंट में से 70% गलत जानकारी देते हैं।