पौराणिक कहानियों पर फिल्में बनाना खतरनाक: रणबीर की 'रामायण' को लेकर राम गोपाल वर्मा
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर कहा है, "पौराणिक कहानियों पर फिल्में बनाना बहुत खतरनाक है।" उन्होंने कहा, "जो कहानियां लोगों को पता हैं और आप उन्हें अलग बनाने की कोशिश करते हैं तो इनका उल्टा असर हो सकता है। आप इन्हें हमारे देश में नहीं आज़मा सकते क्योंकि लोग इनकी पूजा करते हैं।"