पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले किसने की थी छठ पूजा?
छठ पूजा की पहली पौराणिक कथा त्रेता युग से संबंधित मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार, सर्वप्रथम सीता माता ने इसे किया था। 14-वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम व लक्ष्मण संग लौटीं सीता ने 6-दिन तक सूर्यदेव की पूजा की। सप्तमी को सूर्योदय होने पर दोबारा अनुष्ठान कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है, तब से छठ की शुरुआत हुई।