प्रीति ज़िंटा ने महाकुंभ से शेयर की तस्वीर, कहा- सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से महाकुंभ (प्रयागराज) से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह भक्ति में लीन नज़र आ रही हैं। तस्वीर में प्रीति माथे पर चंदन लगाए दिख रही हैं और उनके गले में पुष्प माला भी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं। सत्यम शिवम् सुंदरम्।"