पुर्तगाल में बीच पर दिखे दुर्लभ बादल, देखने में लग रही थी सुनामी
पुर्तगाल में भीषण गर्मी के बीच हाल ही में समुद्र तट पर दुर्लभ बादल दिखे जो सुनामी जैसे लग रहे थे। इन दुर्लभ बादलों की आकृति को 'रोल क्लाउड' कहा जाता है। जब गर्म और नम हवा ऊपर उठकर ठंडी हवा से टकराती है तब इससे एक तरह का वायुदाब संतुलन बनता है जिसके परिणाम स्वरूप रोल क्लाउड बनते हैं।