पुरानी कर प्रणाली 1-2 साल में अपने आप खत्म हो जाएगी: वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे
केंद्रीय वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि सरकार द्वारा लाई गई नई कर प्रणाली में ₹12 लाख तक की आय पर आयकर छूट से पुरानी कर प्रणाली के खुद ही 1-2 सालों में समाप्त होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "इतनी बड़ी छूट दी है तो 2025-26 तक सभी करदाता नई व्यवस्था में आ जाएंगे।"