पुराने जूते-चप्पलों से खड़ी कर दी ₹500 करोड़ की कंपनी
हरियाणा के नीरज गर्ग ने अमेरिकी कंपनी में नौकरी छोड़कर 2019 में स्टार्टअप Rymbal शुरू किया। IIT और सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर बनाई गई तकनीक से पुराने जूते-चप्पलों को रीसायकल कर पॉलीयूरेथेन (PU) सिस्टम और नया मटीरियल तैयार किया जा रहा है। भारत की अग्रणी पॉलीयूरेथेन सिस्टम विनिर्माता कंपनी का वैल्यूएशन ₹500 करोड़ तक पहुंच गया है।