पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला पानी की सप्लाई करने वाले युवक का शव
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक 34 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गौरव ठाकुर के रूप में हुई है और वह रेलवे स्टेशन के पास रेहड़ी-पटरी वालों को पानी की सप्लाई करता था। बकौल पुलिस, मृतक की गर्दन के पीछे एक गहरा घाव पाया गया है।