पोर्नोग्राफी केस में ED ने राज कुंद्रा को भेजा समन, पूछताछ के लिए मुंबई ऑफिस बुलाया
पोर्नोग्राफी केस में ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति-कारोबारी राज कुंद्रा को समन भेजा है। वहीं, केस से जुड़े अन्य लोगों को भी समन भेजा गया है और राज को अगले हफ्ते ईडी के मुंबई ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने मुंबई और यूपी के कुछ शहरों में करीब 15-जगहों पर छापेमारी की थी।