प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता की गई खत्म, यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। स्मार्ट मीटर लगते रहेंगे लेकिन उपभोक्ता अब अपनी सुविधा के अनुसार प्रीपेड या पोस्टपेड का विकल्प चुन सकेंगे। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने अनिवार्यता के फैसले का विरोध किया था।