प्रोफेसर अली खान के समर्थन में उतरे बीजेपी नेता, गिरफ्तारी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रितेश पांडे ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार हुए अशोका यूनिवर्सिटी (हरियाणा) के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद का समर्थन किया है। उन्होंने X पर लिखा, "अली खान की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं यह आशा करता हूं कि प्रोफेसर अली के साथ शीघ्र न्याय हो...इस तरह से कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है।"