प्रेमी की मौत के बाद दुल्हन सी सजी नाबालिग, फिर 350 किमी दूर जाकर दी जान; सुसाइड नोट बरामद
छतरपुर (एमपी) की एक नाबालिग युवती ने भेड़ाघाट (जबलपुर) में नर्मदा नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रेमी की मौत के बाद नाबालिग घर से 350-किलोमीटर दूर भेड़ाघाट पहुंची और नदी में कूदने से पहले उसने दुल्हन की तरह श्रृंगार किया। बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि परिवार को परेशान ना किया जाए।