प्रेमी के लिए 'उदास मत होना और शादी कर लो' का मेसेज छोड़कर गुजरात में महिला ने की खुदकुशी
बनासकांठा (गुजरात) में एक 27 वर्षीय महिला ने कथित तौर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने अपने प्रेमी के लिए छोड़े गए रिकॉर्डेड मेसेज में कहा है, "उदास मत होना, ज़िंदगी का आनंद लो और शादी कर लो...मैं काम और ज़िंदगी से परेशान हूं।" पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।