प्रेमी ने अमेठी में की थी महिला, पति व 2 बच्चों की हत्या, वॉट्सऐप पर लिखा था- 5 लोग मरेंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेठी (उत्तर प्रदेश) में शिक्षक, उसकी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करने के आरोप में मृतक महिला के प्रेमी चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने वॉट्सऐप बायो में '5 लोग मरेंगे' लिखा था और आशंका है कि वह खुद को भी मारना चाहता था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी वारदात से पहले मंदिर गया था।