प्रेमी ने की दूसरी लड़की के बालों की तारीफ, मुंबई में प्रेमिका ने घर में घुसकर काटे लड़की के बाल
मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी के साथ अफेयर के शक में एक लड़की से मारपीट करने और उसके बाल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि हर्षद नामक युवक से वह कॉमन फ्रेंड के ज़रिए मिली थी और हर्षद ने अपनी प्रेमिका के सामने उसके बालों की तारीफ की थी।