प्रेमी ने यूपी में लगवाया प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज़ करने वाला होर्डिंग
कन्नौज (यूपी) में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज़ करने वाला होर्डिंग लगवाया है जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। शख्स ने होर्डिंग पर लिखवाया है, "जब से मैंने तुम्हें देखा है...तब से मैं सिर्फ तुम्हारा हूं और कुछ भी हो जाए मैं अपनी आखिरी सांस तक तुम्हारा साथ दूंगा।" पुलिस ने होर्डिंग हटवा दिया है।