प्रेमा रावत ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ से छीना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 14 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी
उत्तराखंड की ऑल-राउंडर प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में महज़ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान की फातिमा सना का 15 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रेमा ने 50* रन बनाए और गेंदबाज़ी में दो विकेट भी चटकाए। उत्तराखंड ने मुकाबला 89 रन से जीता।