प्रेमी संग यूपी के होटल में थी महिला, पति के साथ पुलिस को आता देख छत से कूदकर हुई फरार
बागपत (यूपी) में प्रेमी संग होटल गई महिला द्वारा पति को देखकर होटल से कूदकर भागने का वीडियो वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए उसका पति पुलिस समेत होटल पहुंचा था और उन्हें आते देख महिला होटल की छत से कूदकर भाग गई। दोनों के बीच कथित तौर पर विवाद चल रहा है।