प्रेमिका के टॉर्चर से परेशान शख्स ने महाराष्ट्र में ट्रेन के टॉयलेट में लगाई फांसी
गोंदिया (महाराष्ट्र) रेलवे पुलिस को इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में फांसी के फंदे पर लटकते युवक का शव मिला है। युवक ने हाल ही में पुलिस भर्ती की फिज़िकल परीक्षा पास की थी। उसके परिजन ने बताया कि उसकी प्रेमिका धमकी देती थी कि शादी न करने पर वह झूठी एफआईआर दर्ज करवाकर उसकी पुलिस की नौकरी नहीं लगने देगी।