प्रेमिका को भगाने उसके घर पहुंचा पाकिस्तानी शख्स, परिजनों के दौड़ाने पर भागते-भागते पहुंचा भारत
एक बीएसएफ अधिकारी ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया है कि जगसी कोली नामक पाकिस्तानी शख्स प्रेमिका को भगाने के लिए उसके घर गया था लेकिन इस दौरान उसके परिवार के दौड़ाने पर वह भागते-भागते सीमा पार कर राजस्थान में प्रवेश कर गया। बकौल रिपोर्ट्स, ग्रामीणों से अपने गांव के लिए बस के बारे में पूछने के दौरान वह पकड़ा गया।