बिहार में प्रेमिका के प्यार में बेटे ने बीमार पिता को ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला
गयाजी (बिहार) में एक शख्स ने पीड़ित पिता कृष्णा गुप्ता को अस्पताल से घर ले जाने के दौरान सुनसान जगह पर ईंट-पत्थरों से कूच-कूचकर मार डाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स अपने पिता की ज़मीन शादीशुदा प्रेमिका के नाम करना चाहता था और इसको लेकर विवाद चल रहा था। 20 दिन की लंबी जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।