प्रेमिका की शादी के 4 दिन बाद यूपी में युवक ने की गोली मारकर उसकी हत्या, खुद को भी मारी गोली
प्रतापगढ़ (यूपी) में मंगलवार सुबह एक 24-वर्षीय युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपने आप को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों का अफेयर चल रहा था और 4 दिन पहले ही युवती की किसी अन्य लड़के के साथ शादी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।