प्रेमिका की शादी में गिफ्ट लेकर पहुंचे प्रेमी ने यूपी में दुल्हन से की अश्लील हरकत, टूटी शादी
पीलीभीत (यूपी) में बीते दिनों प्रेमिका की शादी में गिफ्ट लेकर पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। दूल्हे के ऐतराज़ जताने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बकौल पुलिस, दुल्हन ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।