प्रेमिका की शादी होने पर यूपी में युवक ने की खुदकुशी, आखिरी मेसेज में लिखा- अंत ही प्रारंभ है
लखनऊ (यूपी) में एक फैक्ट्री में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत 28-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने प्रेमिका को भेजे आखिरी मेसेज में लिखा, "अंत ही प्रारंभ है। मैं जा रहा हूं, अपना ख्याल रखना।" बकौल रिपोर्ट्स, उसकी प्रेमिका की 15 दिन पहले अलग शादी हो गई थी जिससे वह आहत था।