प्रेमिका के सामने खुद को आग लगाकर प्रेमी ने यूपी के होटल में लगाई दौड़, सामने आया वीडियो
आगरा (यूपी) में मंगलवार को एक होटल में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने खुद को आग लगा ली और फिर जान बचाने के लिए होटल में इधर-उधर भागने लगा। प्रेमिका भी उसे बचाते हुए झुलस गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने को लेकर युवक परेशान था। 80% झुलसे युवक की हालत गंभीर है।