प्रेमिका से मिलने गए युवक की बिहार में लोगों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो आया सामने
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी जिसका वीडियो सामने आया है। युवक ने बताया कि करीब 5 माह पहले फेसबुक के ज़रिए उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। पुलिस ने बताया है कि अगर कोई पक्ष शिकायत करता है तो इसमें कानूनी कार्रवाई की जाएगी।