प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने निकला था, घर से 1600 KM दूर भारत-पाक सीमा के पास मिला युवक

खरगोन (मध्य प्रदेश) का 24-वर्षीय राजेन्द्र चौहान 6 सितंबर को बस स्टैंड से लापता हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसे 1600-किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर से बरामद किया। काफी समय तक प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखने वाला राजेन्द्र पहले मथुरा-वृंदावन गया था लेकिन आगे भटककर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पहुंच गया था। बकौल पुलिस, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

Load More