प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा का विरोध करने वाली सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की अनुयायियों संग रात्रि पदयात्रा के दौरान तेज़ आवाज़ में भजन-कीर्तन, आतिशबाज़ियों व भीड़ का विरोध करने वाली एनआरआई ग्रीन सोसायटी के अध्यक्ष ने उनसे मिलकर माफी मांग ली है। उन्होंने कुछ यूट्यूबर्स पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। अध्यक्ष ने प्रेमानंद महाराज से उसी मार्ग पर फिर यात्रा शुरू करने की अपील की।